गडचिरोली जिल्हा प्रतिनिधी /महेश बुमरवार
एटापल्ली -जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर पाकिस्तान परस्त आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्वक सामाजिक नरसंहार से पूरा देश मर्माहत एवं आक्रोशित है। इस नरसंहार में मारे गए सभी हिन्दुस्तानियों सहित विदेशी पर्यटकों के दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिवार जनों के प्रति संवेदना प्रकट करने हेतु
एकल अभियान अंचल आलापल्ली में सभी विद्यालयों में ग्राम समिति,संच समिति तथा कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक 25/04/2025 को भारत माता की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।